This is the most popular and amazing Gaddi community in Himachal, why it is said that Gaddi Pal is known as the king of the hills-हिमाचल में बस्ता हैं यह सबसे लोकप्रिय,अद्भुत विचित्र गद्दी समुदाय, क्यों कहा जाता है गद्दी पाल को पहाड़ो का राजा जानिए मेरे साथ

गद्दी समुदाय पहाड़ो में बसा एक अद्भुत और बेहद लोकप्रिय समुदाय जो अपनी संस्कृति अपना पहनावा और अपने रहन सहन के लिए देश विदेश में जाना जाता है। भारत ही नहीं नहीं बल्कि विदेश के कई लोकप्रिय विद्वानों ने भी गद्दी समुदाय के ऊपर बहुत से डोकॉमेंट्री बनाई है। आज जो लोग पहाड़ो की यात्रा को ट्रेक करना समझते है। और जिसे साहसिक कार्य या खेल कहा जाता है। उसे इस जनजाति के लोग बचपन से ही करते आ रहे है। इन्हे पहाड़ो का राजा भी कहा जाता है। इन्हे पहाड़ो की यात्रा के लिए किसी भी प्रकार के ट्रेकिंग सुविधाओं की जरूरत नहीं पड़ती। ना ही किसी भी प्रकार के उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप को पहाड़ो की यात्रा करना पसंद है। और आप हिमाचल की कला और संस्कृति को करीब से जानना चाहते है। शिव भगवान के सबसे करीब लोग-People closest to Lord Shiva तो में आज आप को हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय और अद्भुत समुदाय के बारे में बताउगा। जिन को शिव के प्रथम भक्त या श्रदालु कहा जाता है। इतना ही ही इस समुदाय के लोगो को भगवान शिब का परम् भक्त भी माना जाता है। जो शिव भगवान् के सबसे करीबी माने जाते। गद्दी लोग इस समुदाय के लो...