Top ten most beautiful and popular tourist places of Manali, a place full of natural beauty, do not forget to go here-मनाली के टॉप दस सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्टयक स्थान, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर रोमांचित स्थल, यहां जाना ना भूले


हेलो मेरे दोस्तों आज में आप को हिमाचल के एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहा हूँ। जो अपने सौंदर्य अपने वातावरण और बर्फ के लिए जाना जाता है। यहां बहुत से गुमने और रोमांचित क्र देने वाले स्थान है। जिन में से कई स्थानों में तो आप भी अवश्य गए होने। जी हाँ में बात कर रहा हूँ मनाली की मनाली हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्तिथ एक बहुत ही लोकप्रिय खबूसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक पर्टयक स्थान है। जो पुरे हिमाचल में पर्टयकों में सबसे अधिक देखे जाने वाला स्थान है। यह व्यास नदी की किनारे स्तिथ एक बहुत ही अद्भुत और रोमांचित स्थान है।



जंहा हर साल भारी मात्रा में पर्टयक गुमने और अपने परिवार के सत्रह समय व्यतीत करने के लिए आते है। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीबुड के लिए भी यह स्थान हमेशा पसंदीदा रहा है। जिस कारण हर साल यहां फिल्मो और टीवी सीरियलो की शूटिंग चली रहती है। आज में आप को मनाली में स्तिथ सबसे लोकप्रिय स्थलों की जानकारी दूंगा। जो आप के मनाली यात्रा में काम आएगी। यदि आप मनाली जा रहे हो और आप को यह ही नहीं पता की आप को मनाली में कहा कहा जाना है। तो आप की यात्रा अधूरी रहेगी इस लिए में आप को अपने इस ब्लॉग के माद्यम से मनाली में स्तिथ सभी लोकप्रिय स्थानों की जानकारी दूंगा।

ज्यादा तर लोग क्या करते है। मैप की सहायता से अपना गंतव्य तलाश करते है। में यह नहीं बोलता की यह गलत जानकारी आप को देता है, मगर इस में आप को काफी समय लग जाता है। यदि आप को स्थानों के बारे में पहले से जानकरी होगी तो आप अपनी मनाली यात्रा को बेहद रोमांचित बना सकते हो।

01) Hadimba Devi Temple-  हडिम्बा देवी मंदिर

यदि आप हिमाचल की यात्रा के लिए आ रहे और और आप का गंतव्य मनाली है। तो आप अपनी यात्रा सबसे पहले माँ हडिम्बा देवी के मंदिर से कर सकते हो। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लोकप्रिय पर्टयक स्थान मनाली के नजदीक एक विशाल, खूबसूरत, देवदारो के पेड़ो के बीचो बिच स्तिथ एक बहुत ही ऐतिहासिक धार्मिक स्थान है। जो देवी हिडिम्बा को समर्पित है। इस मंदिर को यहां की स्थानीय भाषा में ढुंगरी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस ऐतिहासिक मंदिर को प्राचीन गुफा मंदिर भी कहा जाता है। बताया जाता है जो हिडिम्बी देवी भीम की पत्नी भारतीय महाकाव्य महाभारत की एक प्रतिमा को समर्पित है।



यह बहुत ही लोकप्रिय और आकर्षित धार्मिक स्थान है। यह धार्मिक स्थान मनाली से कुछ ही दुरी में स्तिथ होने की बजह से यहां पर्टयकों का आना जाना लगा रहता है। इस मंदिर के साथ ही में बहुत से होटल कैफ़े रेस्ट्रोरेंट भी स्तिथ है। यह मंदिर चारो तरह से प्राकर्तिक सौंदर्य से भरपूर है। जो आप को यहां बहुत से अद्भुत और प्रकृति के सौंदर्य से भरपूर दृश्यों को दिखायेगा।

02) Vashisht Kund- ऋषि वशिष्ठ कुंड

यह एक धार्मिक और लोकप्रिय पर्टयक स्थान है। जो मनाली के सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थलों में से एक है। वशिष्ठ कुंड एक ऐसा स्थान है जहाँ आप गर्म पानी के झरने में स्नान कर सकते हैं। यहां महिलाओ के लिए अलग और पुरषो के लिए अलग से कुंड है। जंहा आप गर्म पानी में स्नान कर सकते है। यह लोकप्रिय स्थान मनाली के मुख्य बाजार से लगभग 06 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वशिष्ठ स्नान मनाली में देखने लायक आदर्श स्थानों में से एक माना जाता है। यह धार्मिक स्थान पत्थरों और प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों से बने प्राचीन मंदिरों का एक दुर्लभ स्थल है।



इस कुंड की खास बात यह है की इस कुंड के प्राकृतिक झरने के पानी को औषधीय गुणों को धारण करने के लिए कहा जाता है। बताया जाता है की इस कुंड का पानी त्वचा के विभिन्न रोगों को सफलतापूर्वक ठीक करने में उपयोगी सिद्ध होता है। यहां आप सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम  9:00 बजे तक कभी भी आ सकते हो। यह स्थल पुरे सप्ताह खुला रहता है।

03) Solang Valley  -सोलंग घाटी मनाली

यदि आप मनाली में साहसिक खेलो की तलाश कर रहे हो तो आप के लिए सोलंग वैली एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है। मनाली में स्तिथ सोलंग वैली एक बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय पर्टयक स्थान है। यह स्थान मनाली से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो अपने अद्भुत और पहाड़ो के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह वैली साहसिक खेलो और हनीमून के लिए एक पसंदीदा स्थान माना जाता है। यदि आप प्रकृति की सुंदरता को निहारना चाहते हो और प्रकृति की गोद में रहना चाहते हैं, तो सोलंग आप के लिए यह बिलकुल सही स्थान है।



आप यहां हिमनदों, बर्फ से ढकी चोटियों और बर्फ और बर्फ से ढकी चोटियों के शानदार और अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। आप यहां स्कीइंग और बर्फ में खेल सकते है। इसी के साथ यहां अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग और एलाइड स्पोर्ट्स का एक गेस्ट हाउस भी  स्थित है।

साहसिक खेलो से सबंदित कक्षाएं और कार्यशालाएं शामिल

सोलंग वैली में स्तिथ यह संस्थान हर साल शीतकालीन स्कीइंग उत्सव आयोजित करता है। यहां पर्यटकों और यात्रियों के लिए साहसिक खेलो से सबंदित कक्षाएं और कार्यशालाएं हैं। आप यहां गर्मियों में पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी जैसी गतिविधियाँ का आनंद ले सकते है। इसी के साथ आप यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग पैकेज एडवेंचरर्स जैसे कार्य भी कर सकते है।

04) Museum of Himachal Culture and Folk Art- हिमाचली संस्कृति और कला संग्रहालय

मनाली में स्तिथ हिमाचली संस्कृति और कला संग्रहालय एक बहुत ही अद्भुत और खूबसूरत स्थान है। जंहा आप हिमाचल की कला और संस्कृति को करीब से जान सकते है। यह लोकप्रिय पर्टयक स्थान हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के लोकप्रिय पर्टयक स्थान मनाली में स्तिथ है। यह स्थल हिमाचल संस्कृति और लोक कला के क्षेत्र से संबंधित प्राचीन और पारंपरिक विरासत का एक सुंदर संग्रह है। जंहा आप भर्मण कर के हिमाचल की अद्भुत कलाकृति को देख पाओगे। इस संग्रहालय में हिमाचल की अज्ञात और दुर्लभ प्राचीन वस्तुओं का एक अनूठा और असाधारण संग्रह है।



हिमाचल की अद्भुत कला की एक झलक

मनाली में स्तिथ यह संग्रहालय लगभग विलुप्त लेखों को प्रदर्शित करता है। यहां हिमाचल की भूली हुई संस्कृति, कला और हस्तशिल्प को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाता हैं। इस खूबसूरत संग्रहालय में मंदिरों के पुराने घरों और किलों के साथ पारंपरिक कपड़े, बर्तन, संगीत और अनुष्ठान के उपकरण सम्हाल को संम्हाल के रखा गया है। साथ ही लकड़ी की नक्काशी और विभिन्न अन्य लेखों के मॉडल प्रदर्शित किए गए है। जो आप को बेहद रोमांचित करेंगे। यह स्थान हडिम्बा मंदिर के ठीक बगल में स्तिथ है।

हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय इस क्षेत्र के इतिहास से परिचित कराने के लिए एक अच्छी और बेहद खूबूसरत स्थान है। यहां अन्य चीजों के अलावा धार्मिक अवशेष पैमाने के मॉडल, घरेलू वस्तुएँ, हथियार और उपकरण भी शामिल हैं।

05) Tibetan Monastery- तिब्बती मोनेस्ट्री


मनाली में स्तिथ यह एक बेहद लोकप्रिय स्थान है। जो तिब्बती धर्म से सबंदित एक धार्मिक स्थल है। इसे द गादेनकोचोलिंगगोमपा को मनालीगोपा के नाम से भी जाना जाता है। हर साल भारी मात्रा में देश विदेश से पर्टयक यहां आते है। इस गोम्पा को तिब्बती शरणार्थियों ने 1960 में बनाया था। मनाली शांति और एकांत की तलाश में आने वाले पर्यटकों के लिए



इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती। यह स्थल बेहद शांत और सकूंन भरी जगह है। इस गोम्पा के अंदर अहिंसा का बौद्ध दर्शन वास्तुकला और मठ के अंदर मौजूद चित्रों में अपनी अभिव्यक्ति को दर्शाता है। यदि आप मनाली की यात्रा पर निकले हो तो इस स्थान में जाना ना भूले जो आप को बेहद रोमांचित करेगा।


06) Rohtang Pass Manali- रोहतांग पास मनाली

रोहतांग पास मनाली में स्तिथ सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानो में से एक है। यदि आप बर्फ प्रेमी है। और आप को बर्फ देखना और उस में खेलना पसंद हैं। तो यह स्थान आप के लिए बिलकुल सही है। यह स्थान हिमालय का एक प्रसिद्ध दर्रा हैं। जो बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यहां हर साल बहुत से पर्टयक देश विदेश से आते है। बर्फ प्रेमियों के लिए यह सबसे पसंदीदा स्थल है। 



रोहतांग दर्रा की समुन्द्रतल से ऊंचाई लगभग 13,050 फीट है। इस रोहतांग दर्रे को पहले भृगु-तुंग नाम से जाना जाता है। इस स्थान में बहुत ही मौसमी बदलाव होते है। यह स्थान मनाली लेह राजमार्ग पर स्तिथ एक प्रमुख केंद्र है। यह लोकप्रिय दर्रा मनाली को जम्मू कश्मीर के लेह से जोड़ता है।

हिमाचल प्रदेश में लाहुल और स्पीति घाटी का प्रवेश द्वार है यह पास

मनाली में स्तिथ यह रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश में लाहुल और स्पीति घाटी का प्रवेश द्वार है। इस दर्रे की यह सुंदरता मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां स्कीइंग, आइस-स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग और अधिक साहसिक खेलो का आनंद ले सकते है। देश और विदेश के सभी हिस्सों से लोगों को इस जगह खींचे चले आते है। इसमें हर साल 25 लाख से अधिक पर्टयक यहां गुमने और समय व्यतित करने के लिए आते हैं। इस स्थान की यात्रा के लिए भारतीय सेना से विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है क्योंकि सड़क का यह हिस्सा साल भर बर्फ से ढका रहता है।



सोनापानी ग्लेशियर और गेपन की दो चोटियाँ

जब तक कि भारतीय सेना द्वारा इस क्षेत्र को साफ नहीं किया जाता है और तब तक सड़क पर यात्रा करना असंभव है। इस लोकप्रिय और खूसबूरत दर्रे के पास ही सोनापानी ग्लेशियर और गेपन की दो चोटियाँ हैं। जो यहां आये पर्टयकों को बेहद खूबसूरत दृश्य प्रदान करती है। जो मनोरम दृश्यों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां गुमने आये कुछ लोग ब्यास नदी के स्रोत पर भी जाते हैं। जो हिंदू लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है।

07) Chandrakhani Pass and the Parvati Valley-चंद्रखनी पास ट्रेक और पार्वती वैली

यदि आप को ट्रेक करना और पहाड़ो की यात्रा करना पसंद है। तो आप के लिए मनाली में बहुत से लोकप्रिय और विश्व प्रसिद्ध ट्रेक स्तिथ है। जिन में से एक है। पार्वती घाटी और चंद्रखनी दर्रा आप मनाली की यात्रा के दौरान इस ट्रेक को भी अपनी सूची में में शामिल कर सकते है।  यह ट्रेक बर्फ का एक दुर्लभ स्वर्ग है ,जो बादलों, और विशाल दृश्यों के साथ एक विस्तृत स्थान है।



इसकी ऊंचाई समुंद्रतल से लगभग 3,600 मीटर की है। पार्वती घाटी का चंद्रखनी दर्रा उन सभी यात्रियों के लिए पसंदीदा स्थलों में से एक है, जो प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश करते हैं। यह ट्रेक पूरी तरह से प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। चंद्रखनी दर्रा दोनों तरफ ऊंचे उठे हुए पहाड़ो के साथ ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए एक आदर्श स्थान है।

मनाली में स्तिथ इस ट्रेक की ख़ास बात यह है की आप यहां से देव टिब्बा, पार्वती घाटी, और पीर पंजाल चोटियों के काल्पनिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसके आप यहां देवदार,सुनहरा ओक और चेरी के सुस्वाद पेड़ों के खूबसूरत दृश्यों को भी देख सकते हो। यह पास देश में सबसे सुंदर और लोकप्रिय सचित्र पास में से एक है।

08) Manali Wildlife Sanctuary-  मनाली वन्य जिव अभ्यारण्य

यदि आप को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ जानवरो से भी लगाव है। तो मनलाई में आप के लिए एक बहुत ही खूबूसरत एक वन्यजीव अभयारण्य है। जो आप को बेहद रोमांचित करेगा। यह अभयारण्य मनाली से लगभग 2 किमी की दूरी से प्रारम्भ होता है। यह अभ्यारण मानलसु खड का कैचमेंट है। यह लोकप्रिय अभ्यारण्य मनाली में स्तिथ ढुंगरी मंदिर से हो कर घने जंगलो से

निकलता है। यदि आप यहां आते हो तो आप को यहां देवदार, कैल, घोड़े शाहबलूत, अखरोट और मेपल के पेड़ देखने को मिलेंगे जो आप को बहुत ही आकर्षित दृश्य प्रदान करेंगे। मनाली पर्यटन स्थल दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। जिस की बजह यहां स्तिथ बहुत से लोकप्रिय और प्रसिद्ध स्थान है।



हिमालयन ब्लैक बेयर, स्ट्राइप्ड हाइना, फ्लाइंग फॉक्स, हिमालयनटहर जैसे अन्य सौंदर्य से भरपूर जानवरो के अद्भुत दृश्य


आप यहां हिमालयन ब्लैक बेयर, स्ट्राइप्ड हाइना, फ्लाइंग फॉक्स, हिमालयनटहर, बार्किंग डीयर, पाम सिवेट, हिमालयन येलो थ्रोटेड मार्टेंस, और कश्मीर फ्लाइंग स्क्विरल्स जैसे जानवरो को देख सकते है।यह सभी इस अभयारण्य में पाए जाने वाले कुछ जानवर और पक्षी हैं। आप यहां बहुत सी कीमती वनस्पतियों को देख सकते है। जानवर और यहां की प्रकृति सच में आप को बेहद रोमांचित करेगी। अपनी मनाली की यात्रा में इस स्थान को भी शामिल करे।


09) Old Manali- ओल्ड मनाली

यदि आप मनाली की यात्रा में है और आप ने पुरानी मनाली की यात्रा नहीं की तो आप की यह मनाली की यात्रा अधूरी रहेगी। यहां आप प्रकृति से भरपूर बहुत से स्थानों को देख सकते हो। ओल्ड मनाली  अपने धार्मिक स्थान, सेब के बाग़, लकड़ी से बने खूबसूरत घर, पहाड़ी रास्तो और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाता है। इस स्थान की ख़ास बात यह है की यहां पर बहती मनसु नदी को दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता है। यदि आप पर्यटन नगरी मनाली का एक और पक्ष देखना चाहते हैं।



 तो मनालसू नदी पुल के पास बस्सी ओल्ड मनाली की यात्रा जरुरु करे। इस जगह का पुराना-विश्व आकर्षण आपको 60 के दशक के एक बीते युग में ले जाएगा जो आप को बेहद रोमांचित करेगा। इस गाँव में विशिष्ट एक रमणीय गाँव हैं। अपनी मनाली की यात्रा में इस स्थान को जरूर शामिल करे।


10) Manali Winter Carnival- मनाली विंटर कार्निवाल


हिमाचल प्रदेश देश विदेश में अपनी कला, सस्कृति और सांस्कृतिक कार्यकर्मो के लिए जाना जाता है। देश विदेश से लोग इन्हे देखने के लिए आते है। जिनमे से एक है। मनाली विंटर कार्निवाल जो बहुत ही लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यकर्मो में से एक माना जाता है। इस कार्निवाल में प्रदेश भर से विभिन्न कलाकार अपनी संस्कृति प्रस्तुत करते है। यह कार्निवाल जनवरी और फरवरी में मनाया जाता है। इस लिए इसे विंटर कार्निवाल कहा जाता है।



इस त्यौहार में ना केवल सांस्कृतिक बल्कि बहुत से खेलो का भी आयोजन किया जाता है। जो बहुत ही अद्भुत और रोमांचित होता है। मनाली में मनाये जाने वाला यह कार्निवाल हिमाचल में एक बहुत ही लोकप्रिय है। यदि आप हिमाचल आने का प्लान बना रहे हो तो आप के लिए और हिमाचली सस्कृति को करीब से देखना चाहते हो तो आप के लिए मनाली कार्निवाल आप के लिए एक आदर्श समय माना जायेगा।



Top ten most beautiful and popular tourist places of Manali, a place full of natural beauty, do not forget to go here

 







Comments

Popular posts from this blog

Best trekking sides in himachal pradesh

भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाडी और भारतीय टीम के सर्बश्रेष्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आखिर कौन है यह हिमाचल प्रदेश का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध गद्दी समुदाय