Most popular and famous top 10 tourist places of Dharamshala-धर्मशाला के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध टॉप दस पर्टयक स्थान
हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अपने वातावरण के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। आज में आप को हिमाचल के एक ऐसे पर्टयक स्थान के बारे में बताने जा रहा हूँ। जो हिमाचल के जिला काँगड़ा में स्तिथ है। जो बेहद खूबसूरत और बेहद रोमांचित स्थान है, (धर्मशाला) यहां बहुत से लोकप्रिय पर्टयक स्थान है। जंहा आप गुमने और समय व्यतीत करने आ सकते है। मगर में आप को आज धर्मशाला के टॉप दस सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बताने जा रहा हूँ। तो आइये चलते है धर्मशाला की यात्रा में। धर्मशाला पहुंचने के लिए आप गगल एयरपोर्ट से टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हो।
![]() |
most-popular-and-famous-top-ten-tourist-in-dharmshala |
1) Dalai Lama Temple-दलाई लांबा मंदिर
धर्मशाला में सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है दलाई लांबा मंदिर जो अपने अद्भुत तिब्बती कलाकृति और सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यह बौद्ध गुरु दलाई लांबा जी का निवास स्थान है। यहां हर साल भरी मात्रा में पर्टयक देश विदेश से आते है। यह धौलाधार की पहाड़ी के किनारे बसा हुआ एक बेहद खूबसूरत स्थान है। यदि आप धर्मशाला की यात्रा के लिए आ रहे हो तो इस स्थान में जाना ना भूले यह स्थान आप को बेहद शांति और सकूंन प्रदान करेगा। यहां आप को बहुत से बौद्ध भिक्षु पूजा अर्चना करते दिखाई देंगे। साथ ही बहुत से भिक्षु औ को ध्यान लगाते हुए भी देख सकते है।
Distance from Dharamshala of Dalai Lamba temple-दलाई लांबा मंदिर की धर्मशाला से दुरी
यह स्थान धर्मशाला बस स्टैंड से केवल 14 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। जंहा आप टैक्सी या बस द्वारा पहुंच सकते है। आप को यहां बहुत सी तिबत्तियो की दुकाने देखने को मिलेगी।
![]() |
Daramshala |
Perfect time to visit Dalai Lamba Temple-दलाई लांबा मंदिर आने का सही समय
यहां आने के लिए आप के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियों का माना जाता है, जिस का कारण यहां का वातावरण है। गर्मियों में भी यहां का तापमान बेहद ठण्डा होता है। इस लिए यहां आप को मई से जुलाई तक का सही है, यदि आप बर्फ प्रेमी है तो आप के लिए यहां आने का सही समय सर्दियों के दौरान का है। सर्दियों के समय यहां बर्फ पड़ती है। जिस से यह स्थान और भी ज्यादा खूबसूरत व्यतीत होता है। इस दौरान यहां कई बार तापमान शून्य में भी चला जाता है।
02) International Cricket Stadium-अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
![]() |
HPCA |
धर्मधाला में लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है। (HPCA) का अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जो धौलाधार की पहाड़ियों में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत पर्टयक स्थान है। जंहा से आप धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा देख सकते हो। समय व्यतीत करने और गुमने के लिए यह एक उपयुक्त स्थान है। हर साल बहुत से यात्री धर्मशाला की अपनी यात्रा में यहां जरुरु आते है। यह पर्टयक स्थान धर्मशाला बस स्टैंड से केवल 03 किलोमीटर की दुरी पर है। यहां आप टैक्सी या अपने गाडी द्वारा पहुंच सकते हो। यहां आप साल के किसी भी समय आ सकते हो।
03) Dal Lake-डल झील
धर्मशाला में स्तिथ यह एक बेहद ही खूबसूरत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थान है। यह एक खूबसूरत झील है, भगवान् शिव को समर्पित है। इस झील के चारो और देवदार के खूबसूरत पेड़ है। जो इस की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाते है। इस झील के चारो और पर्टयकों के लिए गुमने के लिए एक छोटा पैदल मार्ग बनाया गया है। जंहा आप प्राकर्तिक सौंदर्य को निहारते हुए टहल सकते हो। यहां शिव भगवान का एक मंदिर भी स्तिथ है। जो इस स्थान को सौंदर्य से भर देता है। कहा जाता है की इस झील का पानी कभी नहीं सूखता।
![]() |
Dal Lake |
Popular as the primitive and infamous Dal Lake of Kashmir-कश्मीर की आदिम और बदनाम डल झील के रूप में लोकप्रिय
धर्मशाला हिमाचल के लोकप्रिय स्थानों में सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां कई खूबसूरत जगह तथा बहुत से भव्य स्मारकों और प्राकृतिक सुविधाओं से भरपूर है। धर्मशाला में स्तिथ यह डल झील कश्मीर की आदिम और बदनाम डल झील के रूप में लोकप्रिय मानी जाती है। यह झील अपने मनोरम दृश्य और बहुप्रचारित शांति के कारण दुनिया भर से विभिन्न और असंख्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
Distance of the lake from the main market-मुख्य बाजार से झील की दुरी
इस खूबसूरत डल झील की दुरी मुख्य बाजार से 7.8 किमी की है आप यहां टैक्सी या कार के जरिए पहुंच सकते है। यदि आप शहर की भीड़ से तंग आ गए हो और आप को एक शांत स्थान की तलाश है। तो आप के लिए यह एक सही स्थान है।
04) Triund Hill Trek-त्रिउंड हिल ट्रेक
त्रिउंड हिल ट्रेक धर्मशाला में ही नहीं पुरे हिमाचल प्रदेश में अपनी लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। त्रिउंड ट्रेक धर्मशाला में स्तिथ सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है। यह धौलाधार की पहाड़ी में स्तिथ एक बहुत ही खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है। यह एक पैदल ट्रेक है जिस की दुरी लगभग धर्मकोट से 09 किलोमीटर की है। यह ट्रेक खूबसूरत घने जंगलो से होकर गुजरता है। हर साल देश विदेश से पर्टयक यहां गुमने के लिए आते है। त्रिउंड एक प्रकार की रिज़ है जो तीन मार्गो को आपस में मिलाती है। जिस बजह से इस लोकप्रिय ट्रेक का नाम त्रिउंड पड़ा है। यदि आप को ट्रेकिंग करना पसंद है और यदि आप कैंपिंग करना चाहते हो तो आप के लिए यह एक आदर्श स्थान है।
![]() |
Triund trek |
The distance between the trek and the right time of arrival-त्रिउंड ट्रेक की दुरी और आने का सही समय
इस ट्रेक की कुल दुरी धर्मकोट से 09 किलोमीटर की है। जिसे आप चार से पांच घंटे में पूरा कर सकते हो। यदि आप यहां आने चाहते हो तो आप के लिए यहां आने के लिए सही समय की जानकारी होनी चाहिए इस ट्रेक की यात्रा के लिए सही समय अप्रैल से जुलाई तक का सही माना जाता है। सर्दियों के समय यहां भरी मात्रा में बर्फबारी होती है। जिस बजह से यहां आना थोड़ा संकट भरा हो सकता है।
05) Bhagsu Nag Temple-भागसू नाग मंदिर
धर्मशाला में पर्टयक स्थानों के साथ बहुत से लोकप्रिय और धार्मिक स्थान भी स्तिथ है। जिन में से एक है। धर्मशाला का यह भागसू नाग मंदिर। जो बेहद धार्मिक और ऐतिहासिक माना जाता है। इस मंदिर को लेकर बहुत से पौराणिक कथाये है, जो आप यहां आ कर पुजारी या स्थानीय लोगो से जान सकते हो। इस मंदिर के साथ ही एक स्नान ग्रह भी है।
![]() |
Bhagsu nag temple |
This temple is dedicated to Lord Shiva-यह मंदिर भगवान् शिव जी को समर्पित है
जंहा आप बिना कोई शुल्क दिए नहा सकते हो। यह मंदिर भगवान् शिव जी को समर्पित है। आप यहां का के भगवान् के चरणों में पूजा अर्चना कर सकते हो। कहा जाता है की जो भी व्यक्ति सच्चे मन से यहां पूजा करता है। उस की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हर साल बहुत से पर्टयक यहां गुमने और समय व्यतीत करने के लिए आते है।
इस मंदिर की यात्रा के लिए वैसे तो आप साल में कभी भी आ सकते हो, मगर यहां आने का सही समय गर्मियों का माना जाता है। इस दौरान आप यहां शीतल और ठण्डी हवा का आनद ले सकते है। सर्दियों के समय यहां का तापमान बेहद नीचे गिर जाता है। यह मंदिर मुख्य मैक्लोडगंज बाजार से मात्र 02 किलोमीटर की दुरी पर है जिसे आप टैक्सी, ऑटो, या पैदल भी पूरा कर सकते हो। यहां रात्रि रुकने के लिए भी बहुत से होटल, और गैस्ट हाउस स्तिथ है जंहा आप रुक सकते हो। रात्रि का नजारा यहां का बेहद खूबसूरत होता है। जो आप को बेहद शांति और सकूं प्रदान करेगा।
06) Bhagsu Nag Waterfall-भागसू नाग वॉटरफॉल
धर्मशाला में स्तिथ सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है धर्मशाला का यह भागसू नाग झरना, जो अपने वातावरण और शीतल हवाओ के ले जाना जाता है। यह एक बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है। यह स्थान मुख्य मैक्लोडगंज से केवल 04 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। यहां पहुंचने के लिए आप को 02 किलोमीटर का एक छोटा ट्रेक करना होगा। जो बेहद रोमांचित कर देने वाला है। आप यहां मैगी और चाय की चुस्कियों का मज़ा ले सकते हो। साथ ही आप यह फोटोग्राफि का भी मज़ा ले सकते है। यहां बहुत से ऐसे दृश्य है, जिन्हे आप संजोय रखना चाहोगे।
![]() |
popular tourist places in himachal pradesh |
यहां से आप त्रिउंड के लिए भी ट्रेक कर सकते हो। साथ ही यहां बहुत से कैफ़े स्तिथ है, जंहा रुक कर आप प्रकृति को निहार सकते हो। साथ ही इस खूबसूरत झरने के थोड़ा सा ऊपर जा के एक बेहद लोकप्रिय शिवा कैफे स्तिथ है। जो देश विदेश में अपनी लोकप्रियता के लिए जाना जाता है। यदि आप धर्मशाला की यात्रा के लिए आ रहे है। तो इस स्थान में आना ना भूले। इस स्थान से आप भागसू नाम से लोकप्रिय गांव के सौंदर्य को भी देख पाओगे ,यहां ज्यादा तर गद्दी समुदाय के लोग रहते है। जो बेहद शांत और अच्छे व्यवहार के होते है।
07) TeA Garden-चाय पतियों का बगान
यदि आप धर्मशाला की यात्रा के लिए आ रहे है तो आप के लिए चाय पतियों का बगान अवश्य जाना चाहिए यह धर्मशाला का सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है। जो चारो तरफ से प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है। यहां आप चाय पतियों के बेहद अद्भुत और खूबसूरत दृश्यों को देख पाओगे। जो सच में किसी जन्नत के समान व्यतीत होता है। यह फोटोग्राफी के लिए बिलकुल सही स्थान है। जंहा आप तरह तरह के फोटो क्लिक कर सकते हो। हर साल भारी मात्रा में पर्टयक यहां का रुख करते है।
The right time to get lost in the garden of tea-चाय पतियों के बगान में गुमने का सही समय और दुरी
यह लोकप्रिय पर्टयक स्थान धर्मशाला बस स्टैंड से केवल 02 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। जंहा आप अपने गाडी या टैक्सी के माद्यम से पहुंच सकते है। तथा इस स्थान को अपने खबूसूरत पलो में जमा कर सकते हो। इस स्थान पर गुमने के ले तथा सैर करने के ले सुबह और शाम का समय सबसे सही है। इस दौरान आप यहां टहल सके है। तथा यहां का वातावरण और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकते हो। यहां की शीतल हवा आप को बेहद शांति और सकूंन प्रदान करेगी।
08) Dharmkot hill-धर्मकोट हिल एरिया
यदि आप धर्मशाला में किसी हिल स्थान की तलाश में है, तो आप के लिए धर्मकोट एक आदर्श स्थान साबित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के लोकप्रिय पर्टयक स्थान धर्मशाला में स्तिथ यह स्थान धौलाधार के पहाड़ो के बिलकुल किनारे बसा एक छोटा से गांव है। जो अपनी प्राकर्तिक सुंदरता और अद्भुत दृश्य के लिए जाना जाता है। यहां से आप धौलाधार की पहाड़ियों का पूरा नजारा ले सकते हो। जो आप को बहुत ही रोमांचित करेगा। यहां आप कैम्पिंग और ट्रेकिंग का आनंद ले सकते है। यहां बहुत से तिब्बतन कैफ़े है। साथ ही इस हिल स्थान में बहुत से होटल,गेस्ट हाउस भी स्तिथ है। जंहा आप रात्रि निवास कर सकते हो।
![]() |
Dharmakot Village |
धर्मकोट हिल गांव मुख्य मैक्लोडगंज से 02 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। जंहा आप टैक्सी,ऑटो या पैदल चल कर भी पहुंच सकते हो। रास्ते में आप बहुत ही खूबसूरत प्रकृति के दृश्य देखने को मिलेंगे। जो आप को बेहद रोमांचित करेगा।
09) St. John's Church-सेंट जॉन चर्च
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के लोकप्रिय पर्टयक स्थान धर्मशाला में स्तिथ एक बहुत ही लोकप्रिय और ऐतिहासिक पर्टयक स्थान है। यह पर्टयक स्थान मुख्य बाजार मैक्लोडगंज से लगभग 02 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। इस चर्च के आस पास बहुत ही अद्भुत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दृश्य आप को देखने के लिए मिलेंगे। यह स्थान धर्मशाला में देखे जाने वाले सबसे लोकप्रिय पर्टयक स्थानों में से एक है। यदि आप धर्मशाला की यात्रा के ले आना चाहते है तो आप के लिए ज्यादा बेहतर होगा की आप उस स्थान के बारे में जानकारी एकत्रित कर ले।
Established by the Anglican Communion during the British Raj period
धर्मशाला में स्तिथ यह सेंट जॉन चर्च "जॉन इन द वाइल्डरनेस" चर्च के रूप में अधिक लोकप्रिय माना जाता है। क्योंकि यह खूबसूरत चर्च देवदार के पेड़ के जंगल के बीचो बिच में बनाया गया है। जिस कारण इस की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस भव्य चर्च की स्थापना ब्रिटिश राज काल के दौरान एंग्लिकन कम्युनियन द्वारा की गई थी। जिस बजह से यह बेहद ऐतिहासिक माना जाता है। ब्रिटिश सोवरेन रूल के तहत भारत के वायसराय लॉर्ड एल्गिन ने इस चर्च को बढ़ावा दिया। यदि आप यहां की यात्रा के लिए आते है तो आप को उनकी समाधि इसी स्थान पर देखने को मिलेगी।
This church is a unique architectural marvel-वास्तुशिल्प का अनोखा चमत्कार है यह चर्च
यह सेंट जॉन चर्च काफी वास्तुशिल्प का अनोखा चमत्कार है। नव-गॉथिक डिजाइनों पर निर्मित, यह पवित्र गर्भगृह एक हस्ताक्षर घंटी टॉवर के साथ एक किले की तरह बनाया गया है। इस लोकप्रिय चर्च को धर्मशाला के दर्शनीय स्थल के रूप में देखा जाता है। यदि आप यहां आये हो तो आप इस चर्च के अंदर अपनी बोझिल भावनाओं को शुद्ध करें और इसके बाहर रहस्यमय परिदृश्य के दृश्य के साथ अपनी आत्मा को फिर से जीवंत करें।
10) Indrunag Temple-इंद्रुनाग मंदिर
यदि आप धर्मशाला की यात्रा के लिए आ रहे हो तो आइये में आप को धर्मशाला के एक ऐसे स्थान में ले जाता हूँ, जो बेहद लोकप्रिय और रोमांचित गतिविधियों के लिए जाना जाता है। यह हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के लोकप्रिय पर्टयक स्थानो में से एक है। धर्मशाला का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध पर्टयक स्थान है यह इंद्रुनाग मंदिर यह हिन्दुओ का धार्मिक स्थान है। इंद्रू नाग मंदिर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निर्मित एक प्राचीन मंदिर है। जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक अद्भुत गंतव्य है। इस मंदिर की खास बात यह है की आप यहांसे पुरे धर्मशाला का नजारा देख सकते हो। इस मंदिर से पुरे धर्मशाला का बेहद खुबसूरत नजारा दिखाई देता है।
![]() |
best tourist places in dharmshala |
This temple is located 5 kilometers away from Dharamshala bus station-धर्मशाला बस स्टेशन से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है यह मंदिर
आप यहां रात को रुक कर कैंपिंग भी कर सकते है, तथा रात को बॉन फायर और खुले आसमान में टिमटिमाते तारो का नजारा देख सकते हो। इस मंदिर की दुरी धर्मशाला बस स्टेशन से 5 किलोमीटर की है। यह इंद्रू नाग मंदिर धर्मशाला में चोहला गाँव के पास स्तिथ है।यह मंदिर इंद्र देव को समर्पित है। इस लिए इस मंदिर का नाम भी इंद्रू नाग है। इस मंदिर के समीप धर्मशाला पेराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर रोमांचित खेल भी स्तिथ है। जिस का आप आनंद ले सकते है। धर्मशाला की यात्रा के लिए आये सैलानियों का मैक्लोडगंज के बाद यह दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला स्थान माना जाता है।
Most popular and famous top ten tourist places of Dharamshala
Comments
Post a Comment